नैनीताल, मार्च 6 -- नैनीताल। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को मल्लीताल स्थित बीएम साह पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान समान कार्य समान वेतन देने की मांग की गई। भोजनमाता संगठन की महामंत्री रजनी ने कहा कि भोजनमाताओं को महज तीन हजार रुपये में स्कूलों ने बंधवा मजदूर बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि खुर्पाताल क्षेत्र स्थित एक स्कूल में एक अध्यापिका द्वारा भोजनमाता को परेशान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...