नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल, संवाददाता। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन के बैनर तले नैनीताल इकाई की भोजनमाताओं ने गुरुवार को मल्लीताल से तल्लीताल डांठ तक रैली निकाली। जिसके बाद डांठ पर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यूनतम वेतन, चतुर्थ श्रेणी कर्मी घोषित करने समेत विभिन्न मांगें दोहराईं गईं। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी देवी ने कहा कि भोजनमाताएं लंबे समय से न्यूनतम वेतन और स्थायी नौकरी के लिए संघर्ष कर रही हैं। सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। भोजनमाताएं 20-21 सालों से सरकारी व अर्धसरकारी विद्यालयों में भोजन बनाने का काम कर रही हैं। इसके ऐवज में उन्हें 100 रुपये प्रतिदिन दिया जाता है, जो कि 3 हजार रुपये महीना होता है। भोजनमाताओं की मांग है कि उन्हें न्यूनतम वेतन मिले। पीएफ, ईएसआई, पेंशन, आकस्मिक अवकाश, प्रस्तुति अवकाश का...