भोग में तुलसी का एक पत्ता क्यों है जरूरी? जानें इसके पीछे का धार्मिक कारण
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- घर में भगवान को भोग लगाते समय आपने अक्सर देखा होगा कि भोग सामग्री के साथ एक तुलसी का पत्ता जरूर रखा जाता है। खासकर भगवान विष्णु और श्री कृष्ण को भोग अर्पित करते समय तुलसी को जरूरी माना जाता है। वैसे तो यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, लेकिन इसके पीछे की धार्मिक मान्यता के बारे में कम ही लोग जानते हैं। माना जाता है कि तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है और इसके बिना उनका भोग अधूरा माना जाता है। यही वजह है कि भोग की थाली में भोजन के साथ तुलसी दल रखने की परंपरा बनी हुई है।भगवान विष्णु को क्यों प्रिय है तुलसी? हिंदू धार्मिक मान्यताओं में तुलसी को अत्यंत पवित्र पौधा माना गया है। पौराणिक कथाओं में तुलसी को देवी लक्ष्मी के स्वरूप से भी जोड़ा जाता है। भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.