भोगांव सुपर किंग्स और कैपिटल ने दर्ज की रोमांचक जीत
मैनपुरी, मार्च 25 -- नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में स्व. अंशु त्रिवेदी की स्मृति में आयोजित भोगांव प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर है। मंगलवार की रात्रि खेले गए दो संघर्षपूर्ण मुकाबलों में भोगांव सुपर किंग्स और भोगांव कैपिटल ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। मैदान पर उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया। पहला मुकाबला नाइट राइडर्स और भोगांव सुपर किंग्स के बीच खेला गया। नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 104 रनों का स्कोर खड़ा किया। नाइट राइडर्स की टीम 10 ओवर में 7 विकेट पर 97 रन ही बना सकी और मात्र 7 रनों से मैच हार गई। शानदार बल्लेबाजी के लिए ऋषभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.