मैनपुरी, मार्च 28 -- नगर के रामलीला मैदान में आयोजित अंशु त्रिवेदी स्मृति बीपीएल नाइट टूर्नामेंट में शुक्रवार की रात रोमांच की पराकाष्ठा पर रही। खेले गए दो कड़े मुकाबलों में भोगांव रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। पहले मैच में भोगांव किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोगांव रॉयल्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 114 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भोगांव किंग्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवरों में 108 रन ही बना सकी और 6 रनों से मैच हार गई। रॉयल्स के प्रबल ठाकुर को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए चंद्रशेखर उर्फ टीटू मिश्रा द्वारा मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में सनराइजर्स भोगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.