मैनपुरी, मार्च 18 -- तहसील अभिभाषक परिषद का वार्षिक चुनाव बुधवार को वरिष्ठ समिति की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होते ही तहसील परिसर में उत्सव का माहौल बन गया और साथी अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। अध्यक्ष पर राजेश यादव की जीत हुई तो उन्हें साथी अधिवक्ताओं ने कंधे पर उठाकर माला पहनायी। वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी के निर्देशन में सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 99 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर राजेश यादव ने 56 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिशुपाल सिंह शाक्य को 28 मतों के अंतर से पराजित किया। अन्य प्रत्याशियों में सुरेश चंद्र को 10 और अशोक कश्यप को मात्र 3 ...