मैनपुरी, जून 15 -- क्षेत्र में जनसमस्याओं और किसानों, गरीबों व महिलाओं के अधिकारों को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया। भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश क्रांतिकारी एवं सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम प्रधान से लेकर सांसद और विधायक तक की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच करवाने, पूर्व सांसदों और विधायकों की पेंशन तत्काल बंद करने, यदि उन्हें आजीवन पेंशन मिलती है, तो सरकारी कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन बहाल करवाने, गरीब, किसान और महिलाओं को हर महीने 11,900 रुपये की आर्थिक सहायता...