गाज़ियाबाद, जून 26 -- सोहना, नरेश कुमार। खंड के गांव भोगपुर में गुरुग्राम कनाल पर निर्माणाधीन पुल का कार्य पिछले पांच दिन से बंद पड़ा है। मौके से ठेकेदार और उसके मजदूर शनिवार की रात से ही गायब है। निर्माणाधीन स्थल पर लाखों रुपये की निर्माण सामग्री खुले आसमान के नीचे पड़ी है। जिसके चोरी होने का खतरा बना हुआ है। खंड के गांव भोगपुर के पास से जा रही गुरुग्राम कनाल पर पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के गड्ढे में डूबकर किशोर की मौतनिर्माण स्थल की सुरक्षा निर्माण स्थल पर कनाल के ऊपर से निकलने के लिए ठेकेदार द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं की अनदेखी करते हुए अस्थाई रास्ता बनाया हुआ है। लोहे की प्लेटों को बिछाकर बनाया रास्ता से भोगपुर के ग्रामीण भी आते-जाते है। उक्त ढाई फुट चौड़ी लोहे की प्लेटों से बना रास्ता या कनाल के किना...