देहरादून, अप्रैल 12 -- लक्सर। भोगपुर गांव में समाधि व बालाजी मंदिर की सेवा करने वाले सेवादार की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। उसका शव मंदिर के निकट ही पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिवार वालों को जानकारी दी। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि भोगपुर भिक्कमपुर गांव निवासी संजय सैनी पुत्र रोहिताश निवासी नें कोतवाली पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि उसने अपने दिवंगत भाई श्रवण कुमार की समाधि वी बालाजी का मंदिर बनाया हुआ है। जिस पर पिछले 4 महीने से राजवीर पुत्र पाला निवासी गोधना पुरकाजी उत्तर प्रदेश अपनी मर्जी से रहकर साफ-सफाई का कार्य कर रहा था। उसने बताया कि जब वह रविवार की सुबह पूजा करने के लिए मंदिर पर गया तो राजवीर का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.