कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर देहात,संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के थाना क्षेत्र के गौराड़ाडा मावर के पास रविवार रात में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल शातिर इनामी लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ गया। गत 13 मार्च को अटवा गांव की एक महिला के साथ लूट करने के बाद से वह फरार था।पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद करने के बाद उसको इलाज के लिए भेजा है।भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अटवा गांव के रहने वाले देवेंद्र की पत्नी नम्रता के साथ 13 मार्च को बाइक सवार लुटेरों ने सोने के झाले लूट लिए थे, इसके बाद लुटेरे फरार हो गए थे।मामले में पीड़ित महिला के पति ने भोगनीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार रात में भोगनीपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह, देवीपुर चौकी प्रभारी एसआई अभिषेक सिंह व पुलिस कर्मियों के साथ कानपुर झांसी हाई वे पर मावर पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.