भोगनीपुर नहर में मिले शव की हुई पहचान, 15 दिन से लापता था युवक
इटावा औरैया, मई 15 -- बकेवर, संवाददाता। भोगनीपुर निचली गंग नहर में गुरुवार को मिले शव की पहचान बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम किल्ली सुल्तानपुर निवासी 38 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र स्वर्गीय वेदराम के रूप में हुई है। शव की शिनाख्त मृतक के भतीजे और अन्य परिजनों ने कपड़ों व हुलिए के आधार पर की। युवक 30 अप्रैल से लापता था और उसकी गुमशुदगी इकदिल थाने में दर्ज कराई गई थी। लवेदी थाना क्षेत्र में भोगनीपुर निचली गंग नहर में गुरुवार शाम ग्रामीणों ने एक क्षत-विक्षत शव पानी में उतराता देखा। शव दिखाई देने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- सहरसा: दो दिन से गायब युवक का मिला शव शव काफी सड़-गल चुका था, जिसके चलते पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शव को कब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.