लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यह भी पढ़ें- आज काली पट्टी बांधकर काम करेंगे बिजली कर्मचारीविरोध का कारण तापीय विद्युत परियोजनाओं के संचालन व अनुरक्षण का काम निजी कंपनियों को देने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए बुधवार को बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। कार्यालय अवधि के बाद विरोध सभाएं हुईं, जिनमें संघर्ष समिति ने भोगनीपुर जमीन घोटाले को निजी कंपनियों का चरित्र बताया।भोगनीपुर जमीन घोटाला विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि भोगनीपुर में 400 करोड़ रुपये का जमीन घोटाला सामने आया है। इसने साबित कर दिया है कि निजी कंपनियों को सरकारी संसाधन सौंपना खतरनाक होगा। उस मामले में सरकारी जमीन के दुरुपयोग, नियमों की खुलेआम अनदेखी, बैंक अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की कथित मिलीभगत से धोखाधड़ी, फ...