धनबाद, अप्रैल 15 -- बाघमारा प्रखंड के नावागढ़ बस्ती स्थित प्राचीन बाबा हुटेश्वर नाथ शिव मंदिर में मंगलवार को शिव भक्तों ने अपनी भक्ति दिखाई। यहां भोक्ता पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिव उपासकों द्वारा गांव के देवी देवताओं के प्रमुख स्थल पर पट भ्रमण के साथ शुरू किया गया। सर्वप्रथम शिव उपासक माथाबांध में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पण के बाद मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां विधि विधान से भक्ता खूंटा में परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। बीती रात शिव भक्तों ने दहकते अंगारो पर नंगे पाव चलकर शिव की आराधना की। मौके पर धनबाद सांसद ढुलू महतो भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चास के पुंडरू और बारपोखर में चड़क महोत्सव के दौरान हैरत अंगेज करतब यह भी पढ़ें- सत्तू संक्रांति के अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन यह भी पढ़ें- मुंगेर ...