बोकारो, अप्रैल 8 -- नावाडीह। नावाडीह प्रखंड के खरपिटो के शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को भोक्ता पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व की कठोर उपासना की शुरुआत सोमवार को हो की गई थी। विभिन्न कारनामे कर बाबा भोले नाथ को प्रसन्न किया। सभी भक्त निकट के जलाशय में स्नान करने के साथ भूमि लोटन करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। यहां भोलेनाथ की जयकारे के बीच दहकते अंगारों के बीच नंगे पांव नृत्य कर आग को बुझाने का काम किया गया। जिसके बाद शिव भक्तों के द्वारा पीठ व बांह में लोहे की नुकुली कील लगाकार लगभग 40-50 फीट ऊपर खम्भा से रस्सी के सहारे झूला झूल कर बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है। वहीं ग्रामीणो शिव मंदिर परिसर में शिव भक्तों के साथ जमकर थिरके। कहा कि वर्षों से पारंपरिक रूप से इस पर्व को मनाया जाता है। अनुष्ठान के दौरण शिवभक्तों के घर की महिलाओं ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.