चंदौली, मई 3 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बंधी डिविजन की कार्यप्रणाली को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। भोका बंधी से जोगिया माइनर में मनमाने ढंग से पानी बहाए जाने के विरोध में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि बंधी के गेट खराब होने के बावजूद विभाग पानी को अनावश्यक रूप से बहा रहा है। जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
किसानों की समस्याएँ किसानों ने बताया कि भोका बंधी में कुल चार गेट हैं और चारों ही गेट खराब पड़े हैं। गेट नंबर तीन और चार पर पानी बिल्कुल नहीं पहुंच रहा है। जबकि गेट नंबर दो पर सबसे अधिक पानी बह रहा है। किसानों का कहना है कि विभाग को प्राथमिकता के आधार पर पहले उन गेटों की मरम्मत करानी चाहिए जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, ताकि सभी क्षेत्रों को समान रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.