मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- कस्बा भोकरहेडी स्थित नेहरू चौक में स्थित ब्रह्मचारी मंदिर चौक पर होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के अलावा दूर दराज व क्षेत्र के गांव से आए लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। निपुण बुजुर्गों कलाकारों ने महाभारत काल सहित अन्य प्राचीन किस्सों का गायन ढ़ोल मंजीरों की थाप के साथ किया। जाट महासभा के पदाधिकारियो द्वारा आपसी भाईचारे व नशा मुक्ति का संदेश दिया। ग्रामीणों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई भी खिलाई गई। होली मिलन समारोह में पहुंचे बागपत जनपद के धनोरा गांव निवासी 82 वर्षीय चौधरी जगबीर सिंह ने महाभारत कालीन लाक्षाग्रह किस्से की प्रस्तुति मे कहा -एक कथा वर्णन करू सुनियो मन लगाये,बरनावा पुरी के बीच मे दिया कैरों ने भवन बनाये तथा सीता वनवास के किस्से मे कहा सिया खड़ी सोच कर बन में उड़ रे होश मात सीता के इ...