मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मोरना । हनुमान जयन्ती के अवसर पर कस्बा भोकरहेडी में श्री बालाजी सेवा समिति शिव शक्ति मंदिर के तत्वावधान में श्री बालाजी महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों व डीजे के साथ निकाली गई। कस्बा भोकरहेड़ी में प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली श्री बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल द्वारा फीता काटकर किया। वहीं गौड़ीय मठ के महंत त्रिदण्डी स्वामी भक्ति भूषण द्वारा विशेष पूजा कर हनुमान की मूर्ति को विराजमान किया। शोभायात्रा में अनेक सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा मोहल्ला बाजार स्थित सेठों वाले मंदिर से आरंभ होकर कस्बे के मोहल्ला लोकुपुरा दक्षिणी, लोकुपुरा उत्तरी, बेहड़ापट्टी, लक्सर मार्ग, नेहरू चौक, सुभाष चौक, बस स्टैंड, नई बस्ती, कुआंपट्टी के मुख्य मार्गों से नि...