भोकरहेड़ी में नामित सभासदों का हुआ भव्य स्वागत
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मोरना । नगर पंचायत भोकरहेड़ी में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। जहां तीन व्यक्तियों को शासन द्वारा नामित सभासद बनाया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी रहे रविंद्र वाल्मीकि राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष ललित कुमार सहरावत, भाजपा युवा नेता हाजीपुर निवासी संजीव कुमार कश्यप को उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती द्वारा शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर चेयरपर्सन सरला देवी वामन, चन्द्रमा ब्रह्मचारी, लिपिक संजीव कुमार शील, मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार, प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, रविन्द्र बेनीवाल, अफजल काजी, शुभम वर्मा, सुभाष, सतीश, भूपेन्द्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। नामित वार्ड सभासदों का फूल मालाओं के साथ ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.