मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- मोरना। भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में मंगलवार को 82 यूपी बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण भाल (विशिष्ट सेना मेडल) के दिशा-निर्देशन में आयोजित यह शिविर 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा। लेफ्टिनेंट अमित राणा ने बताया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जनपदों से आए लगभग 600 कैडेट्स शिविर में भाग ले रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए योग्य कैडेट्स का चयन करना है। शिविर में कैडेट्स को परेड, कदमताल, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और व्यक्तित्व विकास का गहन अभ्यास कराया जाएगा, जिससे उनमें राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व क्षमता की भावना मजबूत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...