कोडरमा, मार्च 19 -- चंदवारा। प्रखंड के ग्राम भोंडो-भरतपुर में पंचायत स्तर पर ज्ञान केंद्र लाइब्रेरी का उदघाटन जिप सदस्य नीतू देवी, बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा,पंसस गायत्री देवी, मुखिया कोयल देवी, पूर्व जिप सदस्य अमृता सिंह आदि ने किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इसके खुलने से गरीब छात्र-छात्राओं समेत अन्य लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पंचायत सचिव जानकी कुमारी ने किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, उप मुखिया मंजू देवी, समाजसेवी अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.