भोंडों गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर, 93 ग्रामीणों की हुई जांच
कोडरमा, जून 15 -- झुमरी तिलैया। सामुदायिक सशक्तिकरण परियोजना के तहत समर्पण ने प्रीति तारा मेमोरियल अस्पताल के सहयोग से ग्राम भोंडों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 93 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच कर रहे चिकित्सक डॉ. परिमल तारा ने गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे सात मरीजों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया। शिविर को सफल बनाने में समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहु, परियोजना समन्वयक नवीन कुमार, निलेश कुमार, क्षेत्रीय कार्यकर्ता गुड़िया देवी, आंगनबाड़ी सेविका अंजू देवी सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.