गुरुग्राम, मार्च 20 -- गुरुग्राम में रहने वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने गुरुवार को भोंडसी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक मेट्रो रूट की डीपीआर बनाने की मंजूरी दे दी है। राइट्स कंपनी को 17.09 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट की डीपीआर बनाने के लिए एक करोड़ 41 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के लिए चल रहे कार्यों के सिलसिले में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) बोर्ड की बैठक ली। एचएमआरटीसी ने बताया कि गोल्फ कोर्स रोड पर चल रही रैपिड मेट्रो में यात्रियों की संख्या अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक 13.55 प्रतिशत बढ़कर 1.74 करोड़ पहुंच गई। जनवरी तक किराया राजस्व में 12.64 प्रतिशत और गैर किराया राजस्व में 108 प्रतिशत तक वृद्धि हुई। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सालाना घाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.