भोंडसी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक चलेगी मेट्रो, 20 KM लंबे रूट पर कुल 17 स्टेशन होंगे
गुरुग्राम, जून 17 -- गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित भोंडसी से लेकर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो की योजना तैयार हो गई है। करीब 20 किलोमीटर लंबे मेट्रो मार्ग में 17 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इन मेट्रो स्टेशन में सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन को शामिल नहीं किया गया है। क्योंकि यह ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो और भोंडसी से रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो का इंटरचेंज स्टेशन प्रस्तावित है। गत 17 मार्च को हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (एचएमआरटीसी) की एक बैठक मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें भोंडसी से लेकर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो मार्ग की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) को 1.41 करोड़ रुपये में सौंपने की मंजूरी दी थी। राइट्स ने प्रस्तावित मेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.