भोंडसी बीएसएफ कैंप में योगाभ्यास किया
गुड़गांव, जून 17 -- सोहना, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भोंडसी स्थित 95 बटालियन बीएसएफ कैंप परिसर में एक विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों और उच्च अधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित इस सत्र में सभी प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत अभ्यास कराया गया। बुधवार को आयोजित इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में बीएसएफ के 575 अधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में जवानों ने भाग लिया। योग सहायक ज्योति, गीता और नाजनिम खान ने उपस्थित जवानों को प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न आसनों की बारीकियों को समझाया। इस मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.