भोंडसी नेचर कैंप को मिलेगा नया आकर्षक रूप, निगम ने दी एचएफडीसी को मंजूरी
गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर के प्रमुख पर्यटन और प्राकृतिक स्थलों में शुमार भोंडसी स्थित नेचर कैंप को जल्द ही एक नया, आधुनिक और आकर्षक रूप मिलने जा रहा है। हरियाणा वन विकास निगम लिमिटेड (एचएफडीसी) द्वारा इस कैंप के डिजाइन, विकास, सुधार और संचालन को लेकर एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने और गति देने के लिए एचएफडीसी ने नगर निगम गुरुग्राम से आधिकारिक सहमति मांगी थी, जिस पर निगम सदन ने अपनी सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। एचएफडीसी के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा नगर निगम आयुक्त को भेजे गए आधिकारिक पत्र में जानकारी दी गई थी कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 143वीं अहम बैठक में इस पूरी परियोजना को मंजूरी दी गई थी। फैसले के तहत नेचर कैंप का संचालन, बुनियादी ढांचे में सुधार और प्रबंधन किसी तीसरी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.