बागपत, फरवरी 3 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नैथला गांव में चोरों ने एक किसान की दो भैस चोरी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी हुई भैस बरामद करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है। नैथला गांव निवासी किसान राकेश ने बताया कि चोरों ने रात में उनके मकान की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। राकेश कुमार ने बताया कि चोरों ने उसकी दो भैस चोरी कर ली और वहां से फरार होने लगे। तभी परिजनों की नींद टूट गई। उन्होंने शोर मचा दिया। जिसके बाद ग्रामीण भी नींद से जाग गए। पुलिस को भी तुरंत ही घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए एक चोर को हिरासत में ले लिया। चोरी हुई दोनों भैस भी बरामद कर ली। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.