भैस के मालिक को मुआवजा की मांग
बोकारो, मई 16 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा उत्तरी पंचायत अंतर्गत पहाड़ी खटाल निवासी रमेश यादव के बिजली के करंट से चार भैस के मरने के मामले में पंचायत के मुखिया चंदन कुमार सिंह ने बिजली विभाग और राज्य सरकार से उचित मुआवजा की मांग की है। मुखिया ने कहा कि एक ही परिवार के चार भैस के करंट से मरने से पूरे परिवार पर आफत आ गई है, रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से ऐसी घटना घटी है। इसलिए बिजली विभाग को चाहिए कि कम से कम पांच लाख मुआवजा तत्काल दिया जाए ताकि पीड़ित परिवार खुद को स्थापित कर सके और रोजगार के क्षेत्र में लौट सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.