एक संवाददाता, फरवरी 16 -- खतरा देख भले ही इंसान अपनों से भी मुंह मोड़ ले, लेकिन कई बार मूक पशु रिश्ते और वफादारी की कीमत जता बड़ी सीख दे जाते हैं। ऐसी ही एक घटना बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से सामने आई। जहां अपने मालिक को बचाने के लिए भैंसें टाइगर से भिड़ गईं। बाघ ने शिकार बनाने के लिए एक किसान पर हमला कर दिया। खतरा देख तीन भैंसे तुरंत बाघ पर टूट पड़ीं। भैंसों की दिलेरी के आगे टाइगर के भी पसीने छूट गए। आखिरकार वह उलटे पांव भाग गया। यह वाकया सहोदरा थाना क्षेत्र के शेरवा मंडिहा गांव का है। शेरवा मंडीहा निवासी साहेब यादव का पुत्र उपेंद्र कुमार (23) सोमवार सुबह सात भैंसों को चराने गया था। छोटे भाई भपेंद्र ने बताया कि उपेंद्र करीब 9:30 बजे पंडई नदी के घाट पर भैंसों को नहला रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ उपेंद्र...