मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- खतौली। शुक्रवार की देर रात को कोतवाली क्षेत्र के भैसी गांव में घर में घुसकर एक समाज के लोगों ने दूसरे समाज के युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार अस्पताल में कराया। पीड़ित की ओर से कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। गांव भैंसी निवासी अयूब ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई नूर हसन व मोबिन शुक्रवार की देर शाम को घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान दूसरे वर्ग के तीन चार युवक गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए, उनके हाथों में धारदार हथियार थे। आरोप है कि उन्होंने दोनों भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गए। घटना के दौरान घर में मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने...