शामली, अप्रैल 27 -- थाना भवन ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैसानी में शनिवार को पात्र गृहस्थी परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में रैली निकालकर लोगों को समूह से जुड़ने, आत्मनिर्भर बनने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के दौरान ग्रामीणों को महिलाओं के सशक्तिकरण, बचत, स्वरोजगार एवं आर्थिक उन्नति के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पात्र परिवारों से समूह में शामिल होकर आय बढ़ाने के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी शाहिद मियां, सहायक विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, अनुराग धीमान ब्लॉक मिशन प्रबंधक, आकाश सिंह ब्लॉक मिशन प्रबंधक, ग्राम प्रधान आदिल भैंसानी इस...