शामली, फरवरी 16 -- थाना भवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में सोमवार को जिला अध्यक्ष शहजाद पुंडीर के नेतृत्व में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के नेतृत्व में किसानों की महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर सभा आयोजित की गई। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार मनोज कुमार को जिलाधिकारी शामली के नाम ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटरों की अधिक रीडिंग, दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर सर्विस रोड निर्माण, बिजली लाइन, जल निकासी, महंगी किताबों सहित कई मुद्दों के समाधान की मांग रखी। थाना भवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने किसानों की समस्याओं पर गंभीर चिंता जताते हुए उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की रीडिंग 27 डिग्री तापमान के बाद अनियंत्रि...