गोपालगंज, अप्रैल 5 -- मांझागढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसही गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 45 लीटर चुलाई शराब के साथ करीब 1400 लीटर अर्धनिर्मित शराब व अन्य सामग्री बरामद की गई। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान तीन तस्कर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपितों की पहचान बरौली थाने के टोपड़ किनुराम टोला के रामप्रवेश सहनी, गुड्डू सहनी व वशिष्ठ सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया है व तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.