सासाराम, जून 4 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भैसहीं गांव में बुधवार की रात भैसहीं कला प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट 2026 का उद्घाटन डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र सिंह तथा शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बिहार सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में राज्य में खेल गतिविधियों को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कहा कि ग्रामीण स्तर पर रात्रि टूर्नामेंट का आयोजन युवाओं के लिए एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। यह भी पढ़ें- भैसहीं कला प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट का विधायक ने किया उद्घाटन क्रिकेट क...