कटिहार, अप्रैल 28 -- सालमारी, एक संवाददातामधाइपुर पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैलागंज का टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर मुखिया असरार अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए संवेदक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा की संवेदक की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। यहां एक करोड़ 18 लाख, 91 हजार 709 रू लागत से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है। उन्होंने कहा की शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो लोग सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करने में विवश होगा। स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर विभाग के अभियंता एवं संवेदक की लापरवाही बताते हुए कहा की इस की शिकायत विभागीय पदाधिकारी से की जायेगी।मुखिया यह भी पढ़ें- बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा मे...