भैरोपुर गांव में अवैध खनन में लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
मऊ, जून 17 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के भैरोपुर गांव में मंगलवार आधी रात को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक लोडर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़कर सीज कर दिया। औचक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन को पिछले काफी समय से भैरोपुर और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार ने देर रात अपनी टीम के साथ मौके पर धावा बोल दिया और वाहनों को जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- खनन पर नहीं लग रहा ब्रेक, रात के अंधेरे में दौड़ रहे ट्रैक्टर प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.