भैरोगंज बाजार में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
बांका, जुलाई 5 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत के बारने गांव निवासी पंकज यादव की 22 वर्षीय पत्नी एवं जीविका सीएम प्रेमलता देवी की शनिवार देर शाम भैरोगंज बाजार स्थित अपने मकान में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जांच की प्रक्रिया सूचना मिलने पर आनंदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर विभिन्न वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता केशव यादव के लिखित आवेदन के आधार पर यूडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.