भैरहवा भंसार के राजस्व में 13.86 प्रतिशत का उछाल
महाराजगंज, नवम्बर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा के नेपाल स्थित भैरहवा भंसार कार्यालय ने चालू आर्थिक वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में राजस्व संकलन के मामले में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। कार्यालय ने इस अवधि में 33 अरब 34 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व संकलन किया है, जो निर्धारित लक्ष्य से 13.86 प्रतिशत अधिक है।राजस्व में इस बढ़ोतरी के पीछे आयातित वस्तुओं की मात्रा, उनके बाजार मूल्य और सीमा शुल्क मूल्यांकन में होने वाले बदलाव को प्रमुख वजह माना जा रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों, औद्योगिक कच्चे माल, वाहनों और अन्य आयातित वस्तुओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का सीधा असर सीमा शुल्क से मिलने वाले राजस्व पर पड़ता है। इसके अलावा आयात कारोबार में तेजी आने से भी राजस्व संकलन बढ़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.