महाराजगंज, अप्रैल 7 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भैरहवां के होटल निर्वाणा कैसीनो में विगत दिनों हुए बहुचर्चित गोलीकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना में शामिल सभी आरोपी भारतीय नागरिक हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।नेपाली पुलिस के अनुसार आरोपी भारत के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। इनमें मऊ जिले के शिवनाथ सिंह, गोरखपुर जिले के विश्वजीत यादव, देवरिया जिले के राजू उर्फ उत्कर्ष सिंह तथा बाबू, गोरखपुर जिले के निरंजन सिंह उर्फ शिव यादव और गोरखपुर के ही प्रभात राय शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान तेज कर दिया है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। नेपाल पुलिस ने अपील की है कि इनके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.