हरिद्वार, मई 3 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के अलकनंदा घाट के पास झुग्गियों में नशे के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भैरव सेना के पदाधिकारियों ने मौके से गांजा और शराब पकड़कर पुलिस को सौंपी। हालांकि आरोपी पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। भैरव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मई की सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि अलकनंदा घाट क्षेत्र में ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट के पास स्थित झुग्गियों में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा और शराब का कारोबार कर रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी वहां मौजूद नहीं मिले, लेकिन तलाशी लेने पर झुग्गी से करीब 800 ग्राम गांजा, 114 पव्वे देसी और 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.