भैरव बाबा मंदिर में लगा आस्था का महाकुंभ
कौशाम्बी, मार्च 24 -- नगर पंचायत अजुहा स्थित भैरव बाबा मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य और विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान देव स्थल पर आस्था आस्था का महाकुंभ देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र हर-हर भैरव के जयकारों से गूंज उठा। जिला समेत आसपास के जिलों और दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने मंगलवार को भैरव बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मेले में जहां एक ओर धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर बाजारों में भी जबरदस्त रौनक रही। बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.