एटा, जनवरी 31 -- नगर के मोहल्ला मंडी जवाहरगंज स्थित भैरव बगीची पर रात्रि में अज्ञात चोरों ने मंदिरों के ताले तोड़कर आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गए। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी, क्षेत्राधिकारी ने मंदिर का निरीक्षण किया। भैरव बगीची पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा चल रही है। दिनभर की थकान से पुजारी रात्रि 10 बजे आराम करने अपने कमरे में मंदिरों का ताला बंद कर चले गए थे। प्रातः काल 4 बजे मंदिरों की साफ सफाई के लिए उठे। तब मंदिरों का ताला टूटा मिला। मामले की तत्काल मंदिर के धर्म प्रेमियों को जानकारी दी। सभी ने एकत्रित होकर घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचित किया। धर्म प्रेमियों के समक्ष मंदिर परिसर की जानकारी की गई। तब माता रानी का चांदी का छत्र, मंदिरों में आया चढ़ावा छह हजार रुपये गायब मिले। जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। घटना...