भैरवी डैम क्षेत्र में वाहन जांच एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया
रामगढ़, जून 2 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, रामगढ़ राजेश एक्का द्वारा भैरवी डैम क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, वाहन संचालन व सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। इस दौरान वाहन चालकों और वाहन मालिकों को मोटर वाहन अधिनियम तथा सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा लोगों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की गई। निरीक्षण के क्रम में जिन वाहन चालकों अथवा वाहन मालिकों द्वारा नियमों के उल्लंघन की स्थिति पाई गई, उन्हें भविष्य में ऐसी त्रुटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.