रामगढ़, मार्च 13 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड सरकार ने भैरवा जलाशय परियोजना से जुड़े 314 लंबित वादों के निष्पादन को स्वीकृति प्रदान की है। इसे लेकर जल संसाधन विभाग झारखंड सरकार के उप सचिव राजेश रंजन ने उपायुक्त रामगढ़ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि विभागीय आदेश संख्या 207 के अनुसार गठित त्रिसदस्यीय कमेटी ने अनुशंसा किया है। राज्य हित और कार्य की महत्ता को देखते हुए रामगढ़ जिला अंतर्गत भैरवा जलाश योजना के लिए भू-अर्जन न्यायाधीश रामगढ़ में न्यायालय में लंबित मामले को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार निष्पादित किया जाएगा। मालूम हो कि रामगढ़ क्षेत्र में भैरवा जलाशय परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को लेकर मामला लंबे समय से लंबित था। इस परियोजना में हजारों रैयतों की भूमि चली गई थी, लेकिन मुआवजा राशि का भुगतान नहीं होने के कारण रैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.