मधुबनी, फरवरी 26 -- झंझारपुर। भैरवस्थान थाना पुलिस ने कांड संख्या 28/24 (दिनांक 30 मार्च 2024) में नामजद फरार अभियुक्त के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 376, 506 एवं 34 के तहत दर्ज है। एसएचओ सतेंद्र तिवारी ने बताया कि नामजद अभियुक्त राकेश चौपाल (20), पिता नागेंद्र चौपाल, ग्राम छिट टोल लोहना, घटना के बाद से फरार चल रहा है। न्यायालय से निर्गत आदेश के आलोक में उसके आवास पर विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। न्यायालय के आदेश पर संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई की गई है ताकि अभियुक्त शीघ्र आत्मसमर्पण करे। पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपित को पकड़ने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.