औरैया, अप्रैल 27 -- औरैया, संवाददाता। भैय्या..एकदम गंभीर मरीज की जांच रिपोर्ट आए तो बताना। मंशा उस जांच रिपोर्ट में अपना नाम शामिल कर मतगणना ड्यूटी कटवाने में उपयोग करना है। ऐसी फर्जी जांच रिपोर्ट संग कई आवेदन पत्र तहसीलों में पहुंच भी रहे हैं। कर्मचारियों ने खुद को गंभीर बीमार बताकर अस्पताल में भर्ती होने तक की रिपोर्ट लगाई है। कुछ मामलों में तो कर्मचारी अस्पताल के बेड से फोटो संलग्न कर ड्यूटी कटवाने का अनुरोध कर रहे हैं। जिले में जनगणना के लिए औरैया तहसील में करीब 750 कर्मचारियों में से करीब 85 कर्मचारियों ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए ड्यूटी से नाम हटाने के लिए आवेदन दिए हैं। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार व लापरवाही पर प्रहार, चौकीदार समेत दो बर्खास्त हालांकि अभी एक भी नाम नहीं हटाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही ड्यूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.