मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- सकरा। विशुनपुर बघनगरी गांव स्थित शिवालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रांतीय अरुणोदय परीक्षा में सफल भैया व बहनों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया सत्यम कुमार को शील्ड और तीन हजार नकद और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बहन दृष्टि कुमारी को शील्ड और दो हजार नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कक्षाचार्य सुश्री प्रीति, ललित कुमार राय, राजेश कुमार रंजन, विजय कुमार ठाकुर एवं विद्यालय के आचार्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.