बोकारो, फरवरी 7 -- चंद्रपुरा। बिरसा सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुरा में कक्षा षष्ठ से दशम तक के भैया बहनों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को सुना। बच्चों ने यह जाना कि परीक्षा काल में होने वाले विभिन्न प्रकार के कठिनाईयों से निकलकर कैसे हम अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही हम कैसे विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विकट परिस्थितियों में भी सरलता से जीवन जी सकते हैं। अंत में बच्चों ने अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होते हुए पाया। विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.