हाथरस, अक्टूबर 23 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली को लेकर रोडवेज महकमा वैसे तो पहले ही तैयार था लेकिन भैया दूज पर परिचालन व्यवस्था को और बल दिया गया। यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए अधिकतर बसों को लोकल रूटों पर रखा गया। इससे काफी हद तक यात्रियों को राहत मिली। शाम के बाद बसों को लम्बे रूटों पर भेजा गया। हाथरस डिपो के पास 91 बसें हैं। भीड़भाड़ का फायदा उठाया प्राइवेट वाहन संचालकों ने। डग्गेमारों ने शनिवार को जमकर चांदी काटी। भैया दूज पर यातायात व्यवस्थाओं ने लोगों को खूब परेशान किया लेकिन रोडवेज ने अपनी तरफ कोई कसर नहीं छोड़ी। भैया दूज पर उमड़ने वाली भीड़ भाड़ को देखते हुए सभी बसों को दुरुस्त करा लिया गया था। शनिवार को सभी बसों को मथुरा, अलीगढ़, सिकन्द्राराऊ, कासगंज, सादाबाद आगरा आदि रूटों पर चलाया गया। चार दर्जन से ज्यादा बसें लोकल रूटों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.