बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता पैलानी में कानपुर नगर के किशोरपुर (सजेती थाना) गांव से भैया दूज पर गुरुवार को यमुना स्नान करने आए दो युवक गहराई में समा गए। आसपास मौजूद नाविकों ने डूबते देखा तो दोनों को बचाने का प्रयास किया। एक युवक को सकुशल निकाल लिया पर दूसरा युवक नहीं मिला। काफी देर मामला दोनों जनपदों की सीमाओं को लेकर उलझा रहा। इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर युवक की यमुना नदी में करीब तीन किलोमीटर दूर तक तलाश की गई। देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चला।कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अभय कुमार पुत्र रामखेलावन और पड़ोसी विवेक कुमार गुरुवार की सुबह अपने दस साथियों के साथ यमुना स्नान करने फतेहपुर के बारा घाट आए थे। बारा घाट पर अधिक भीड़ होने के कारण सभी युवक पीपे का पुल पार कर जसपुरा थाना क्षेत्र की सीमा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.