भैया दूज पर गोधन कुटाई, तिलक लगाने की है परंपरा
मधुबनी, नवम्बर 10 -- घोघरडीहा । भैया दूज भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है। इसे भातृ द्वितीया और यम द्वितीया भी कहते हैं। यह पर्व दीपावली के दो दिन बाद, कार्तिक मास की शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। तिथि की घटती- बढ़ती को लेकर यह पर्व आज बुधवार को मनाया जाएगा। पंडितों का कहना है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने गए थे। यमुना ने भाई का तिलक करके स्वागत किया और भोजन कराया। खुश होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक कराएगा और भोजन करेगा, उसे यम का भय नहीं रहेगा और उसकी आयु लंबी होगी। यह भी पढ़ें- Noida News: भाइयों के माथे पर आज सजेगा तिलक इसलिए इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाती है, मिठाई खिलाती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। भाई बहन को उपहार देता है और जीवनभर रक्षा का वचन देता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.